खाजूवाला के नवोदित युवा कलाकार मनप्रीतगिल अभिनीत तीसरा गाना आज वीर म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होने जा रहा है इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
बस अब इंतजार आज गाने के रिलीज होने को लेकर है। युवा स्टार मनप्रीत गिल ने खास बातचीत करते हुए बताया कि इस गीत को लेकर कड़ी मेहनत की है और इसमें अपना सहयोग देने वाले सभी लोगों का उन्होंने धन्यवाद दिया है उन्होंने जनता से इस संगीत को सुनने के लिए कहा है।
गौरतलब रहे कि खाजूवाला के इस नवोदित कलाकार के इससे पहले दो गाने काफी मशहूर हो चुके हैं जो युवाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। इस गीत के बारे में जानकारी देते हुए गिल ने बताया कि इस नए गीत “म्हारा प्रदेश”में इस गाने के बोल तालीम हिंदुस्तानी ने दिया है, इस गीत की पूरी एडिटिंग कुलदीप सिंह ने की है वहीं गीत का पोस्टर डिजाइनिंग सुनील कुमार ने दिया है। इस गानेे में आवाज प्रियंका नेेे दी है।हैैै
इस गीत में मुख्य रूप से मनप्रीत गिल व मनीषा मुख्य भूमिका में हैं। तो वही प्रोडक्ट जसवीर कचूरा रावला व म्यूजिक पठान बीकानेरी ने दिया है। इस गाने को लेकर युवाओं में बड़ी बेसब्री से इंतजार है जो कल खत्म होने जा रहा है।