युद्धाभ्यास में घायल हुए जवान की इलाज के दौरान मौत, 5 जुन को हुआ था हादसा


बीकानेर। जिले के महाजन गांव में बनी फिल्ड फायरिंग रेंज में 5 जून को भारतीय सेना के युद्धाभ्यास के दौरान टारगेट लगाने के लिए गढ्ढा खोदते समय धमाका हुआ था जिसमें एक जवान की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में एक जवान बुरी तरह से घायल जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जगराज सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी शेखपुरा तलवंडी साबो जिला बठिण्डा पंजाब टारगेट लगाने के लिए गढ्ढा खोदते समय हादसे में घायल हो गये जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसी हादसे में एक सैनिक पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले प्रभजोत सिंह की मौत मौके पर ही हो गई थीl

महाजन थानाधिकारी रमेश न्योल ने बताया, नियमित अभ्यास को लेकर फील्ड फायरिंग रेंज में सैनिक अभ्यास कर रहे थे. जमीन को साफ करने के दौरान जमीन के नीचे दबा पड़ा बम फट गया, जिसके चलते दो सैनिक घायल हो गएl  सैनिकों को तत्काल ही वायुयान से साथी सैनिक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज से सूरतगढ़ लेकर गए. जिसमें . एक सैनिक पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले प्रभजोत सिंह की मौत मौके पर ही हो गई वहीं दूसरा सैनिक जगराज सिंह की आज ईलाज के दौरान मृत्यु हो गईl