स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) में प्रखर कार्य कर जिले को ओडीएफ बनाने में विशेष योगदान देने वाली अध्यापिका कविता जैन का सोमवार शाम को असामयिक निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में दुलचासर में अध्यापिका के पद पर कार्यरत कविता जैन को अचानक घबराहट होने पर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।कविता जैन के परिवार में पति अक्षय जैन एवम एक पुत्री है।