वारदातों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है,मोटर साइकिलों पर सवार होकर आए बदमाश ऐसे युवक को उठाया


  • rajasthanlive24x7,बीकानेरअब बीकानेर में भी वारदातों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। मोटर साइकिलों पर सवार होकर आए बदमश युवक को उठा ले गए और लूटपाट करने के बाद फरार हो गए। इस आशय का मामला सदर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि रानी बाजार केजी कॉम्पलेक्स क्षेत्र निवासी आसिफ अली ने इस आशय की रिपोर्ट दी है। जिसमें सुभाषपुरा निवासी दिवेश व दस अन्य पर आरोप लगाया है। उसने बताया कि 11 मार्च को रात तकरीबन आठ व नौ बजे वह अम्बेडकर सर्किल के आसपास था। आरोप है कि दिवेश व उसके अन्य 10 साथी तीन मोटर साइकिलों पर सवार होकर आए और उसको उठा ले गए। जहां आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की तथा मोबाल व रुपए छीन लिए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।