आंगनबाड़ी केन्द्र पर हुई मारपीट,घायल पहुंचा ट्रोमा सेन्टर


  • बीकानेर लाखुसर गांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल को ट्रोमा सेन्टर ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घायल की ओर से छत्तरगढ़ पुलिस थाने को दी गई रिपोर्ट में पांच आरोपी नामजद किए गए है। पुलिस के मुताबिक लाखुसर निवासी सुरेन्द्र सिंह राजपून ने रिपोर्ट दी है कि 10 मार्च को रात तकरीबन वह दस बजे गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र के पास से जा रहा था। उसी दौरान इसी गांव के गणपत उर्फ कालू, गणेश, सीताराम, जगदीश पुत्र मांगीलाल जाट व मूलाराम जाट ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। उसको घायल अवस्था में पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।