खाजूवाला की बिश्नोई धर्मशाला की चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और समाज में अपनी मजबूत छवि के लिए जाने जाने वाले सुखराम खोखर अब इस दुनिया में नहीं रहे।
आज गुरुवार को दोपहर12:00 बजे उन्होंने जोधपुर के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस माहमारी मैं देश प्रदेश की कई महान हस्तियों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसमें खाजूवाला से भी कई लोगों ने अपनी जान गवाई है।
मिली जानकारी के अनुसारसुखराम खोखर का इलाज जोधपुर के एम्स में पिछले दिनों से चल रहा था अचानक बिगड़ी तबीयत के चलते दोपहर 12:00 के नजदीक उनका देहांत हो गया। उनका पार्थिव शरीर तिलवासनी रवाना हो गया है।
खबर मिलने तक कोरोना से जुड़ी जानकारी नहीं मिल सकी।जानकारी मिलने के बाद बिश्नोई समाज के गणमान्य लोगों सहित खाजूवाला की कई हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए श्रद्धांजलि दी।
वहीं खाजूवाला के निवासीऔर वर्तमान में झुंझुनू जिले के जन सूचना संपर्क अधिकारी हिमांशु सैनी ने बताया कि स्वर्गीय सुखराम जी खोखर क्रय विक्रय सहकारी समिति के खाजूवाला प्रथम चेयरमैन थे। और कांग्रेस को खाजूवाला में मजबूती प्रदान करने में उनका प्रमुख योगदान था, वह हमेशा याद किए जाएंगे।
वही ग्राम विकास अधिकारी श्री भागीरथ आचार्य ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वर्गीय सुखराम खोखर एक महान हस्ती थे उनके बोलने का व्यक्तित्व तो बड़ा ही अच्छा था। उनके निधन की खबर पाकर मैं स्तब्ध हूं।