शहीद-ए-आजम भगत सिंह कबड्डी प्रतियोगिता बीएसएफ ग्राउंड में आज शाम से शुरू


  •  खाजूवाला।

 

 

 


  •  कोरोना काल के दौरान लंबे समय बाद खाजूवाला मंडी में गुरुवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

  • इसमें कोविड-19 की पालना के साथ डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रावला रोड स्थित बीएसएफ ग्राउंड में आज 12 जुलाई को शाम 5 बजे उद्घाटन होगा। कबड्डी आयोजकों ने बताया कि खिलाड़ियों के खाने व चाय नाश्ता का प्रबंध कमेटी की तरफ से होगा।

  • वही इस प्रतियोगिता में पहली बार खिलाड़ियों की पहचान फिंगर स्कैन के साथ की जाएगी। डे नाईट कबड्डी प्रतियोगिता को देखने आने वाले दशकों के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

  • इस टूर्नामेंट को जीतने वाली विजेता टीम को 31000 उपविजेता टीम को 15000 रूपए में तृतीय 7100 की इनामी राशि दी जाएगी।