श्रीगंगानगर में धारा 144 और इंटरनेट बंद होने के आदेश जारी, जाने वजह


  • बीकानेर संभाग।
  • इस वक्त संभाग के श्रीगंगानगर से बड़ी खबर सामने आई है। 11 जी छोटी गुरुद्वारा प्रकरण मामले में प्रशासन ने श्रीगंगानगर में धारा 144 लागू की है और इंटरनेट बंद होने के आदेश जारी किए है। कानून व्यवस्था प्रभावित होने के अंदेशे के चलते यह फैसला लिया गया है। जिला कलक्टर महावीर प्रसाद ने यह आदेश जारी किए है। आज रात 12 बजे से कल रात 12 बजे तक आदेश प्रभावी रहेंगे। एसी राजन दुष्यंत को अवगत करवाने के बाद डीएम ने यह आदेश दिए।