कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर तीन दिन इंटरनेट नही होगा बंद, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, देखे खबर


  • बीकानेर।
  • कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर तीन दिन तक इंटरनेट बंद होने की अफवाह लगातार सोशल मीडिया पर चल रही है। कोविड के इस दौर में जब लोग अधिकतर ऑनलाइन माध्यमों पर निर्भर हो चुके हैं ऐसे समय में इंटरनेट बंदी की अफवाह से आमजन में हड़कंप मचा हुआ है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि अधिकारी वर्ग भी इस अफवाह की चपेट में आकर इसे सच मान बैठा है।
  • राजस्थान लाइव न्यूज के पास लगातार आमजन के फोन आ रहे थे। ऐसे में कलेक्टर नमित मेहता ने इंटरनेट बंदी की अफवाह को लेकर नाराजगी जताई है। कलेक्टर ने कहा है कि किसी भी परीक्षा को लेकर इंटरनेट बंद नहीं होगा। वहीं इंटरनेट बंद करने का कोई भी आदेश प्रशासन की तरफ से जारी नहीं किया गया है। कलेक्टर मेहता ने भी कहा है कि अब अगर कोई अफवाह फैलाता मिला तो वे उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।