दुःखद खबर : कोरोना से अधिवक्ता का हुआ निधन, निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध


 

 

बीकानेर। जिले में पॉजीटिव केस भले ही कम हो गए हो, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जो चिंता का विषय बना हुआ है। आज कोरोना से एक अधिवक्ता के निधन की बुरी खबर सामने आई है। अधिवक्ता अशोक भाटी ने बताया कि अग्रज अधिवक्ता दिनेश धवल शिवबाड़ी का निधन हुआ है। इनके निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है।