बीकानेर में आज 327 पॉजीटिव मिले, 705 लोग हुए रिकवर, वहीं मौत के आंकड़े चौकाने वाले, देखे खबर


 

 

बीकानेर। बीते करीब एक हफ्ते से बीकानेर में पॉजीटिव के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। वहीं इस बीच मौत के आंकड़े अब भी डरा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में बीकानेर में 7 मरीजों की मौत हो चुकी है। मौत के आंकड़े अब भी खौफ पैदा करने वाले है। क्योंकि प्रदेश में पॉजीटिव मामलों में तो राहत देखी जा रही है लेकिन मरने वालों की संख्या में कमी नही हो पा रही है। बता दे कि बीकानेर में आज 327 पॉजीटिव मिले तो वहीं 705 लोग रिकवर हुए है। बीकानेर में संक्रमण की दर भी घटी है। आज के सैंपल पर गौर किया जाए तो हर छठा सैंपल पॉजीटिव मिल रहा है।