
रूस-यूक्रेन युद्ध असर! देश में अप्रैल तक का ही खाद्य तेल भंडार मौजूद,दो दिन में ₹12 प्रति लीटर तक बढ़े दाम, आगे और बढ़ने की संभावना
राजस्थान लाइव 24×7 दिल्ली।रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का असर अब भारतीय बाजार पर भी पड़ने लगा लगा है. आने वाले दिनों में भी अगर दोनों देशों के बीच इसी तरह का टकराव जारी रहता है, तो भारतीय बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिले सकता है. फिलहाल देश में अप्रैल मध्य तक का ही सूरजमुखी तेल का भंडार मौजूद है. बढ़ते तनाव के कारण पिछले दो दिन में तेल की कीमत 10 से 12 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई है.
दरअसल, भारत सालाना 25 लाख टन सूरजमुखी तेल का आयात करता है. इनमें 90% हिस्सा रूस और यूक्रेन से आता है. क्योंकि यह दोनों देश ही तेल के बड़े निर्यातक हैं. पाम और सोयाबीन तेल के बाद देश में सूरजमुखी तीसरा ऐसा खाद्य तेल है, जिसका बड़े पैमाने पर आयात किया जाता है।


