खाजूवाला पंचायत समिति चुनाव में खाजूवाला से आरएलपी पार्टी मात्र पांच सीटो पर चुनाव लड़ रही है। आर एल पी चुनाव प्रभारी मान सिंह ताखर ने बताया कि खाजूवाला पंचायत समिति में आरएलपी पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
वार्ड नंबर 4 से सुखपाल सिंह/ तोता सिंह वार्ड नंबर 7 पाला राम / हरभजन राम वार्ड नंबर 13 मोहनी देवी / मंगलाराम वार्ड नंबर 8 ईमीचन्द गोदारा/ पतराम वहीं हॉट सीट बनी वार्ड नंबर 11 में मान सिंह ताखर / रघुवीर सिंह ताखर चुनाव मैदान में है। मान सिंह ने बताया कि जिला परिषद के चुनाव भी रोचक हो गया है। जिला परिषद चुनाव में वार्ड 23 से भाजपा उम्मीदवार रवि शेखर मेघवाल के सामने खाजूवाला के विधायक गोविंद राम मेघवाल की पत्नी कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार के रूप में खड़ी हुई है।