व्यावसायिक व आवासीय प्लाट के लिए रिको बीकानेर इकाई ने जारी की ई नीलामी प्रक्रिया


बीकानेर। रिको लिमिटेड बीकानेर के क्षेत्रीय प्रबंधक सुशील कटियार, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं बींछवाल उद्योग संघ अध्यक्ष प्रशांत कंसल ने रिको द्वारा रिको क्षेत्रों में आने वाले औद्योगिक, व्यावसायिक व आवासीय भूखंडों की होने वाली ई नीलामी की सूचना के पेम्पलेट का विमोचन किया गया | क्षेत्रीय प्रबंधक कटियार ने बताया कि दिनांक 7 से 9 जुलाई 2021 तक रिको लिमिटेड क्षेत्रीय इकाई बीकानेर द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों जैसे गजनेर, करणी

एक्सटेंशन, आईजीसी खारा जनरल, आईजीसी खारा मिनरल, लूणकरणसर, नोखा एक्सटेंशन, बींछवाल द्वितीय, बींछवाल एसडब्लूएम और नापासर में औद्योगिक, व्यावसायिक व आवासीय भूखंडों की ई नीलामी के माध्यम से

प्रक्रिया शुरू की गई है | जिसमें 6 जुलाई 2021 तक अमानत राशि जमा करवाकर भूखंडों की ई नीलामी में भाग लिया जा सकता है | तत्पश्चात 7 जुलाई से 9 जुलाई 2021 तक ई नीलामी की जायेगी | इन भूखंडों की प्राप्ति पर 25 प्रतिशत राशि जमा करवाकर शेष 75 प्रतिशत राशि का 11 त्रेमासिक किस्तों में भुगतान किया जा सकता है | इस अवसर पर रीको के सुखविंदर एवं उद्यमी सुरेश पेड़ीवाल भी उपस्थित हुए ।

नीलामी की अधिक जानकारी के लिए निम्न वेबसाइट देखें:-

1.https://riicoerp.industries.rajasthan.gov.in/eauction

2.https://industries.rajasthan.gov.in/content/industries/riico/Public_Notice/E-Auction(Asset).html#