
धर्म काम व गायों की सेवा जरूरी-कथावाचक प.भीखाराम
खाजूवाला।
गौपाल कृष्ण गौशाला सीमांत चक एक पीएचएम में श्री राम कथा के तीसरे दिन पण्डित श्री भीखाराम के श्री मुख से गुणगान किया गया। कथा में बताया कि मनुष्य जन्म मिला है तो धरती पर धर्म कार्य करने के लिए मिला है न पाप करने के लिए, क्या लेके आया बन्दे क्या लेके जायेगा की भावना के साथ गायों की सेवा करनी चाहिए गाय हमारी मां है। कथा मै शिव पार्वती के ब्याह की महिमा का वर्णन किया है।कथा मै तीस सवा मणी कार्ड का वितरण किया गया।
जिसमे गौभक्तों ने कथा व्यास जी से लेकर गौशाला में तीस सवा मणी करने का संकल्प लिया। लक्ष्मण कड़वासरा ने बताया कि कथा में श्री राम जी की आरती कर प्रसाद का वितरण किया। इस मोके पर भामाशाह श्री ओमप्रकाश तेतरवाल,ओम झटवाल, रामदलीप जी,साहबराम , प्रेम गोस्वामी, व गौशाला कमेटी से सचिव मुकेश कुमार भादू व चेतराम लेघा ने गोभक्तों को कथा में ज्यादा से ज्यादा आने का आग्रह किया ।


