राजस्थान के किसानों को राहत, MP Devji Patel ने उठाई 26800 किसानों के बीमा क्लेम की मांग


  • दिल्ली/जयपुर: जालौर-सिरोही सांसद देवजी पटेल (MP Devji Patel) ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) से मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र के 26800 से ज्यादा किसानों (Farmers) के बीमा क्लेम (Insurance Claim) को जल्द निस्तारित करने की मांग उठाई. सांसद देवजी पटेल ने नरेंद्र सिंह तोमर को बताया कि ईमित्र के माध्यम से जिन 14445 किसानों ने भी बीजाई प्रमाण पत्र के साथ में क्लेम जमा कराया था उनका क्लेम रिजेक्ट कर दिया गया. 
  • सभी किसानों का बीमा क्लेम कुल मिलाकर 1500 लाख से ज्यादा का था. सांसद देवजी पटेल इस संबंध में पिछले कई समय से कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के संपर्क में थे और संबंधित पत्रावली भी अधिकारियों को भिजवा दी गई थी. आज देवजी पटेल की कृषि मंत्री से मुलाकात करने के बाद किसानों का 1500 लाख रुपये का क्लेम जारी करवा दिया गया है. 
  • इसके साथ ही देवजी पटेल ने 3700 से ज्यादा किसानों के क्लेम संबंधी दस्तावेज भी कृषि मंत्रालय तक भिजवाने की बात कही और उम्मीद जताई कि इन किसानों का भी जल्दी क्लेम पास करा दिया जाएगा. केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात में सांसद ने मांग उठाई कि आहोर में नेफेड के माध्यम से मूंग की खरीद के संबंध में भी किसानों की काफी शिकायतें मिल रही हैं. 15% से ज्यादा मूंग को दागी बता कर किसानों से नहीं खरीदा जा रहा है सांसद ने मांग उठाई कि इस मूंग की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित कराई जाए.