बीकानेर में अधिकतम तापमान 26 तक पहुंचा, न्यूनतम भी 13 डिग्री सेल्सियस


  • बीकानेर में सर्दी के इस मौसम में एक बार फिर गर्मी का अहसास हो रहा है। खासकर दोपहर बाद तापमान में हो रही बढ़ोतरी से लोगों को सर्दी से राहत ताे मिली है लेकिन गर्मी सताने लगी है। दिन का अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस है जबकि रात का न्यूनतम पारा भी अब तेरह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया है जो कुछ दिन पहले तक महज 3.1 डिग्री सेल्सियस था।

  • मौसम विभाग के मुताबिक बीकानेर में दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में इसी तरह की सर्दी रहती है। बुधवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस भी पिछले साल के लगभग बराबर ही है। इन दिनों के सामान्य तापमान से महज दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम पारा पिछले चौबीस घंटे में दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर तेरह हो गया है।