जमीअत उलमा बीकानेर प्लाज़्मा अभियान के तहत राजेन्द कुमार प्रजापत और रवि पुरोहित ने दिया प्लाज़्मा


  •  बीकानेर: 10 नवम्बर जमीअत उलमा प्लाज़्मा डोनेट अभियान के तहत बीकानेर में जमीअत उलमा के कार्यकर्ता लगातार लोगों से सम्पर्क साधकर उन्हें प्लाज़्मा देने के लिए तैयार कर रहे हैं,कल जब रविन्द्र जी पारीक के लिए प्लाज़्मा की ज़रूरत पड़ी तो राजेन्द्र कुमार प्रजापत ने और आज जब मुकेश वर्मा के लिए ज़रूरत पड़ने पर रवि पुरोहित ने प्लाज़्मा दानकर इंसानियत की मिसाल पेश की,
  • जमीअत उलमा बीकानेर के महासचिव मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने बताया कि पिछले 5-6 दिनों से जिस तरह प्लाज़्मा की मांग बढ़ रही है तो कई स्वंयसेवी संस्थाएं और पर्सनली तौर पर लोग खुद आकर प्लाज़्मा डोनेट कर रहे हैं, यह हमारे शहर के लिए बहुत ही अच्छी बात है कि इस शहर के लोग इंसानियत पर विश्वास करते हैं लेकिन फिर भी यह आँकड़ा कम है,इसलिए जो लोग कोविड19 से रिकवर हो गए और 28 से ज़्यादा वक़्त भी उनको हो गया वो मानवता के नाते या अपना धार्मिक फ़र्ज़ समझते हुए आगे आये और प्लाज़्मा डोनेट कर कोविड19 के मरीजों का जीवन बचाने में अहम किरदार अदा करे,क़ासमी के मुताबिक़ अबतक पीबीएम हॉस्पिटल में जमीअत उलमा के सहयोग से 42 डोनर्स प्लाज़्मा डोनेट कर चुके हैं, रवि जी ने अपना फोटो मीडिया और शोशल मीडिया में देने से मना कर दिया है,
  • बहरहाल हम इन दोनों डोनर्स का शुक्रिया अदा करते हैं,इस मौक़े पर डॉक्टर अरुण भारती,डॉक्टर सोनम,डॉक्टर प्रेम पड़िहार, डॉक्टर कालूराम,डॉक्टर ईशान जोशी,डॉक्टर विकास,जमीअत उलमा के मेडिकल हैल्प सदस्य सैयद इमरान और अब्दुल क़य्यूम ख़िलजी आदि मौजूद थे।।