आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर महानगर द्वारा नयाशहर नगर का अभ्यास वर्ग नेहरू शारदा पीठ कॉलेज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत स्वामी विवेकानंद व मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलन करते हुए की गई। वर्ग के प्रथम सत्र में विभाग संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह जी ने संगठन की कार्य पद्धति और इतिहास विकास पर चर्चा की द्वितीय सत्र में महानगर संगठन मंत्री पूनम जी शेखावत ने परिषद की सैद्धांतिक भूमिका व पद्धति के बारे में जानकारी दी
अंतिम सत्र में विभाग संयोजकरविंद्र सिंह जी ने कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें नगर मंत्री रुद्रेश जी अग्रवाल को दायित्व देकर नगर की नवीन कार्यकारिणी जिसमे तीन नगर सह मंत्री – विपुल जी,राहुल जी,ओम जी,एक नगर विद्यालय प्रमुख – श्रीकांत जी , दो एसएफएस प्रमुख,दो एसएफडी संयोजक,दो कार्यकारिणी सदस्य की टीम गठित कि गई। अंत में विभाग संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह जी ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठावान वह समर्पित होने का संकल्प दिलाया.