राजस्थान: 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज, तो 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी


  • राजस्थान में चल रहा झमाझम बारिश का दौर अगले कुछ दिन और जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों के लिए ऑरेंज और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो सोमवार को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का हो सकती है। वहीं, राजस्थान के पूर्वी जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में हैं अलर्ट
  • मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू और हनुमानगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन जिलों में कुछ जगह भारी और कुछ जगह भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान में 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बांरा, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाईमाधोपुर के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है।

अभी जारी रहेगा
बारिश का दौर
  • प्रदेश में बारिश का दौर अभी तीन-चार दिन जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश को लेकर अभी सभी परिस्थितियां अनुकुल बनी हुई हैं। इसके कारण हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे पहले रविवार (16 अगस्त) को राजधानी जयपुर में दोपहर में करीब आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। एकबारगी तो बारिश का रौद्र रूप देखकर जयपुरवासी चिंतित हो उठे, लेकिन बारिश धीमी पड़ते ही उन्होंने राहत की सांस ली। उसके बाद रात तक रुक-रुक कर छितरायी हुई बारिश का दौर चलता रहा। इससे दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार (14 अगस्त) को जयपुर में जबर्दस्त बारिश हुई थी। इससे कई इलाके जलमग्‍न हो गए थे।