
राजस्थान खबर :1 लाख बार हार चुका कोरोना, 1946 रोगी, 15 मौतें भी; कुल 1.20 लाख में से 1.03 लाख ठीक हो चुके
इससे पहले 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच 5 दिन में करीब 10 हजार ठीक हुए थे। हालांकि, नए रोगी मिलने की रफ्तार भी हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार काे रिकॉर्ड 1946 रोगी मिले, 15 मौतें हुईं। मृतकों में जोधपुर के 3, बीकानेर के 2, जयपुर, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, चूरू, गंगानगर, कोटा, प्रतापगढ़ व उदयपुर का एक-एक रोगी है। मृतक आंकड़ा 1382 तक पहुंच गया है।



