इस जुलाई को जारी होगा राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम, जानें लेटेस्ट अपडेट, डोटासरा करेंगे जारी


राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 को 24 जुलाई, 2021 को शाम 4 बजे जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्ग का आरबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2021 जारी करेंगे। आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2021 बोर्ड की साइट पर अपलोड किया जाएगा। इससे पहले राजस्थान के शिक्षा विभाग ने 23 जून, 2021 को सभी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करके आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 को निर्धारित करने का फ़ॉर्मूला जारी किया था।