बीकानेर सहित प्रदेशभर में कल नही चलेगी निजी बसें, जाने वजह


बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में कल यानि बुधवार को निजी बसों की हड़ताल रहेगी। प्रदेशभर में निजी बसें संचालित नहीं होगी। कोरोना के कारण निजी बस ऑपरेटर टैक्स माफी की मांग कर रहे है। आरटीओ डीटीओ कार्यालयों में बसें खड़ी कर चाबियां सौपेंगे।