पुगल प्रधान गौरव चौहान ने ग्राम 3 केजेडी में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना


खाजूवाला।

 

शहीद भूपेन्द्र सिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी विस्तार कार्य के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा

 

खाजूवाला सुखदेव सिंह।खाजूवाला के ग्राम पंचायत 22 केवाईडी के ग्राम 3 केजेडी में बुधवार को कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह के निवास पर आये पूगल प्रधान गौरव चौहान ने आमजनों से मुलाकात की। वही ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उनकी समस्याओं को सुना एवं त्वरीत निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारीयों को उचित दिशा निर्देश दिये।

इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा प्रधान चौहान का साफा, शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया।तत्पश्चात उपस्थित ग्रामीणों की मांग पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गोविंदराम मेघवाल के निर्देशानुसार शहीद भूपेन्द्र सिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी विस्तार कार्य के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की। ग्रामीणों ने चारदीवारी विस्तार कार्य के लिए की गई घोषणा को लेकर प्रधान गौरव चौहान कार में आपदा एवं प्रबंधन कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल का धन्यवाद किया।इस दौरान ग्रामवासियों के साथ विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस मौके पर हीरालाल मेघवाल, बोह्ड सिंह जी, मनीराम जी नायक, लिछुराम वार्ड पंच, अमीन खां शैख,विजय सिंह, गुरनाम सिंह गामा, राजेन्द्र सिंह, हाफ़िज़ शोकत अली, भोलुराम सिहाग,अवतार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।