श्रीकोलायत तहसील स्थितबाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के मामले में लगभग चालीस दिन पूर्व जलाने की घटना के मामले में श्रीकोलायत पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर घटना का पटाक्षेप किया है ।
थाना प्रभारी विकास बिश्नोई ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना में गंगापुरा निवासी क़ानूराम कुमावत और हाडला निवासी प्रतापसिंह तथा कोलायत निवासी एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
ज्ञातव्य रहे कि 28 अक्टूबर को घटित घटना को लेकर कस्बे में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी तथा लगातार छह दिन घटना स्थल पर दलित व सर्व समाज की ओर से धरना दिया गया । अंबेडकर सर्किल बचाओ संघर्ष समिति के अधिवक्ता हुकमाराम मेघवाल और महेंद्र सियाणा के नेतृत्व में बीकानेर तक पैदलमार्च कर बड़ी संख्या में दलित समाज के युवाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर समाजकंटको गिरफ्तार करने की मांग की ।
श्रीकोलायत पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए निरंतर प्रयासरत रही । वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार और कोलायत पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी और सीआई विकास बिश्नोई , लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। ज्ञातव्य है कि मूर्ति के साथ छेड़छाड़ को लेकर पूर्व में चार बार घटना हो चुकी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।