सर्व कुम्हार समाज विकास समिति की मासिक बैठक संपन्न, सुरेश कुमार गेदर बने युवा अध्यक्ष


खाजूवाला।


 

  • सर्व कुम्हार समाज विकास समिति खाजूवाला की रविवार को हुई मासिक बैठक में आम सभा की उपस्थिति में समिति द्वारा 9 प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिए गए।

  • प्रस्ताव संख्या 4 के तहत समिति की युवा कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।

 


  • जिसमें सुरेश कुमार गेदर गांव 17 केवाईडी को सर्वसम्मति से युवा अध्यक्ष चुना गया।

  • इस मौके पर सर्व कुम्हार समाज विकास समिति के अध्यक्ष श्री बेगराज नेहरा, युवा अध्यक्ष श्री राणा प्रताप लिंबा, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री ओम प्रकाश मारवाल तथा संरक्षक मंडल के सदस्य और समाज के सम्मानित समाजबंधु उपस्थित रहे।