बीकानेर मौसम विभाग ने न सिर्फ बीकानेर बल्कि संभाग के चारों जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। बीकानेर में रविवार को अधिकतम तापमान 26.4 रहा जबकि सुबह आठ बजे न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने रविवार दोपहर जारी रिपोर्ट में अलर्ट दिया है कि बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर व नागौर में बुधवार से शीतलहर व शीत दिन रहेगा। माना जा रहा है कि तापमान पांच डिग्री सेल्सियस या इससे भी नीचे जा सकता है। करीब दस दिन पहले भी बीकानेर में ऐसे ही हालात थे जब तापमान घटकर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। (न्यूज़ सोर्स)