
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नए कप्तान, लंबे समय से चला आ रहा नियमित अध्यक्ष पद का इंतजार हुआ खत्म
मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद का चुनाव जीते ,खडगे को 7897 वोट पक्ष मिले, वही
1072 वोट शशि थरूर को मिले। इससे पहले ही मल्लिकार्जुन का अध्यक्ष पद का चुनाव जीतना लगभग तय माना जा रहा था। वही कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। इस बार पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रहे थे। नए अध्यक्ष का पदभार अब दीपावली के बाद ही मलिकार्जुन संभालेंगे।


