वातावरण को शुद्ध रखना हमारी जिम्मेदारी,इसलिए साफ-सफाई का रखे ध्यान-कस्वां


  • खाजूवाला।

 

 


  • नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय बीकानेर के द्वारा सोमवार को 34 केवाईडी में स्वच्छ भारत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  • युवा कार्यक्रम जिलाधिकारी रुबिपाल के निर्देशन में आयोजित किया गया।इस मौके पर रवि शेखर ने बताया कि हमे वातावरण को साफ-सुथरा रखना चाहिए और प्लास्टिक युक्त कचरे का निपटारा हेतु कचरापात्र उपयोग करना चाहिए।नेहरू युवा केन्द्र के राकेश कस्वां ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।

  • सरपंच मांगीलाल मेघवाल ने 34 केवाईडी ने ग्राम परिसर में कचरापात्र रखवाये।समाजसेवी जगविंदर सिंह ने उपयोग हेतु लिए गए कचरे को निस्तारण हेतु उपयोग बताए।

  • वही थानसिंह भाटी ने कहा कि दीपावली अवसर पर निकले गये कचरे को सार्वजनिक रूप से फेंके नही बल्कि उसको गढ़ा खोदकर निपटारा करे।

  • इस मौके पर रवि शेखर मेघवाल,जगविंदर सिंह,सरपँच मांगीलाल मेघवाल, राकेश कस्वां,थानसिंह भाटी,शिशपाल राजपुरोहित, सुमेर सोढा,निशान धालीवाल,नरेंद्र सिंह आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे।