खाजूवाला पंचायत समिति के गांव भागू में युवाओं ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को किया याद


  • राजस्थान लाइव 24×7 खाजूवाला।

  • खाजूवाला पंचायत समिति की ग्राम गुल्लु वाली के गांव भागू में युवाओं द्वारा सोमवार को पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया गया।

  • गौरतलब रहे कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की बरसी पर शैक्षिक, सामाजिक संस्थाओं,व युवाओं द्वारा शहीद जवानो को याद कर श्रद्धांजलि दी गई।

  • इसी के चलते गांव भागों में युवाओं द्वारा मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन रख वीर जवानों को श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। इस कार्यक्रम में विजय नेहरा , रमेश कुमार, अनिकेत,साहिल बिश्नोई, पवनदीप, जुबेर,परवेज,अवनीश अकबर, जसपाल सिंह, पवनदीप,जसनदीप,डॉ शिवदत्त सिगड़,मदन टामक, स्कूल के अध्यापकगण नरेश मीणा, आदि मौजूद रहे।