
अल्दीन ग्राम पंचायत 40 के वाई डी में हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 बड़ी धूमधाम से मनाया गया
खाजूवाला।
सीमा जन कल्याण समिति खाजूवाला के तहसील मंत्री राजेंद्र आचार्य ने हिंदू नव वर्ष कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि प्रकृति सक्षम है भारतीय संस्कृति जिसमें पर्यावरण संरक्षण बाबत वृक्ष को देवता मानकर पादप जगत को सम्मान दिया जाता है।
हिंदू संस्कृति में जीव संरक्षण बाबत भी देवी -देवताओं का वाहन विभिन्न पशुओं को बताकर उनके संरक्षण की बात कही गई है।
अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय पंचांग और काल निर्धारण का आधार विक्रम संवत ही है।
कार्यक्रम में सीमा जन कल्याण समिति पवन नगर शक्ति केंद्र संयोजक महावीर विश्नोई, हंसराज, राकेश कुमार ,तेजाराम, नवीन भाटी ,राजेश कुमार ,शंकर नाथ ,डॉक्टर रामप्रताप, बजरंग लाल ,साहब राम ,नोरंग राम आदि उपस्थित रहे।


