
डेरा ब्यास की संगत के लिए खुशखबरी,डेरा प्रमुख 2 साल बाद करेंगे सत्संग
राजस्थान लाइव 24×7 ब्यास पंजाब।
राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह जी 2 साल के बाद सत्संग शुरू करने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत वह जम्मू स्थित बड़े सैंटर से करेंगे। मिडिया रिपोर्ट व सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार डेरे की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार जम्मू में बाबा गुरिंदर सिंह जी 12 और 13 मार्च को सत्संग करेंगे पर वहां नाम दान का प्रोग्राम नहीं होगा।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण डेरा ब्यास के साथ-साथ देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले सत्संग प्रोग्राम पिछले 2 सालों से रद्द चल रहे थे। बीते समय में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप बढ़ने के कारण डेरा ब्यास ने जम्मू, दिल्ली, सहारनपुर में होने वाले निर्धारित सत्संग को रद्द कर दिया था। अब स्थिति कंट्रोल में होने के कारण बाबा गुरिंदर सिंह जी ने फिर से सतसंग शुरू करने का फैसला लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू के बाद अब ब्यास में भी सत्संग शुरू हो जाएंगे।


