नीरज को गोल्‍ड, पूनिया को ब्रॉन्‍ज…एक ही दिन में दो मेडल, बीकानेर में भी दिखी गोल्ड मेडल की खुशियां


बीकानेर। ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पूरे देश में खुशियां मनाई जा रही है। देश का कोई भी हिस्सा इससे अछुता नहीं है। जिसके चलते जैसे ही गोल्ड मेड़ल की सूचना मिली लोग हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर निकल पड़े और भारत माता की जयघोष करने लगे। इसी कड़ी मेंं आज म्यूजियम सर्किल पर बीकानेर के युवाओं ने पटाखो छोड़ कर खुशियां मनाई।

इस सम्बंध में राजस्थान यूथ क्लब के मनोज चौधरी ने बताया कि यह गोल्ड मेडल मिलना किसी सपने के साकार होने के जैसा है। इस दौरान राजस्थान यूथ क्लब ने मिठाईयां बांटी और खुशियां मनाई। बता दे कि भारत का एथलेटिक्स में ओलिंपिक मेडल जीतने का 121 साल का इंतजार खत्म हो गया है। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत को इस स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने फाइनल में 87.58 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।नीरज ने पहले अटैम्प्ट में 87.03 मीटर और दूसरे अटैम्प्ट में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका था।