पेंशन शुरू करवाने के नाम पर ईमित्र संचालक ने दिए खुद के खाता नम्बर, मामला दर्ज


बीकानेर। विधवाओं की पेंशन लेने के मामले में पुलिस ने ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में की गयी है। पुलिस ने विधवाओं की पेंशन लेने के मामले में 4 एनडी गांव के निवासी करणपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। बता दे कि कुछ माह पूर्व 3 एनडी निवासी दो विधवाएं आरोपी के पास विधवा पेंशन के लिए आयी। जिस पर ई-मित्र संचालक आरोपी ने पेंशन शुरू करवाने के नाम पर खुद के खाता नम्बर दे दिए। जिसके बाद जब विधवाओं को इस सम्बंध में पता चला तो अनूपगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ई-मित्र संचालक से पूछताछ कर रही है।