
Gold Price Today: सोना-चांदी दोनों हुए सस्ते, इतने रुपये पर आया 22 कैरेट गोल्ड का भाव
नई दिल्ली Gold Price Today : सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में आज यानी बुधवार को गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके बावजूद सोना 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बेहद करीब है। मंगलवार के मुकाबले आज 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 21 रुपये कम होकर 47935 रुपये पर खुली, वहीं चांदी में 531 रुपये की गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट्स के मुताबिक अब 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 47743 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 43908 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। जबकि, 18 कैरेट सोने का भाव भी अब 35951 रुपये पर आ गया है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
| धातु | 7 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 6 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 (24 कैरेट) | 47935 | 47956 | -21 |
| Gold 995 (23 कैरेट) | 47743 | 47764 | -21 |
| Gold 916 (22 कैरेट) | 43908 | 43928 | -20 |
| Gold 750 (18 कैरेट) | 35951 | 35967 | -16 |
| Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28042 | 28054 | -12 |
| Silver 999 | 69333 Rs/Kg | 69864 Rs/Kg | -531 Rs/Kg |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।


