व्याख्याताओं के संगठन रेसला की खाजूवाला ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन जिलाध्यक्ष गिरधारी गोदारा के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।
नई कार्यकारिणी के गठनसे पूर्व की समस्त औपचारिकताएँ निभाते हुए गिरधारी गोदारा ने व्याख्याताओं के हितों के लिए संगठन द्वारा किये गए प्रयासों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
सभी व्याख्याताओं ने सर्वसम्मति से हरदेवसिंह चन्दी को ब्लॉक अध्यक्ष, ओम प्रकाश शर्मा को ब्लॉक महामंत्री ,राज कुमार को कोषाध्यक्ष, सुखमन्द्र सिंह को मुख्य संरक्षक,गोपाल सिंह भाटी को सभाध्यक्ष ,निशा अरोड़ा को महिला मंत्री और सुलोचना चौधरी को संगठन मंत्री के रूप में चुना।
जिला कार्यकारिणी हेतु भूपेंद्र कौशिक ,विजय कुमार खिचड़ तथा राजेन्द्र कुमार बेनीवाल का नाम प्रस्तावित किया गया ।ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन के पश्चात हरदेव चन्दी ने रेसला की मजबूती के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
रेसला की बैठक में 100 से अधिक स्थानीय व्याख्याताओं ने भाग लिया और व्याख्याता हितों के लिए अपनी मांगों को दृढ़ता से रखने का संकल्प लिया। व्याख्याताओं की प्रमुख मांगो में वेतन कटौती निरस्त करने ,नोशनल लाभ ,उपप्रधानाचार्य पद सर्जन जैसी अनेक मांगे शामिल हैं|