
राजस्थान में आंशिक लोकडाउन के चलते भय का माहौल, प्रवासी श्रमिकों को सता रही है ये चिंता, देखे खबर
इसका मुख्य कारण ट्रेनों में लंबी वेटिंग और सीमित संख्या होना है। सरकारी बसों का संचालन कम होने की वजह से भी निजी बस संचालक मनमानी कर रहे हैं। एक यात्री की सीट पर दो सवारी बिठा रहे हैं। राजस्थान रोड़वेज की अब 700 बस चल रही है, जबकि दो माह पहले तक 1300 बसें चल रही थी । रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि भय के कारण चालक ड्यूटी नहीं आ रहे । रोड़वेज के सीएमडी राजेश्वर सिंह हालात पर निगरानी रख रहे हैं। राजस्थान रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों का संचालन भी कम हुआ है। प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का कहना है कि लोगों को बसों की कमी नहीं आने दी जाएगी । जो भी जाना चाहेगा उसे वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे, वैसे राजस्थान सरकार हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।