अग्रवाल का देवलोक गमन उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति : पचीसिया


  • बीकानेर
  • बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उधमी श्रीगोपाल अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि अग्रवाल एक जिंदादिल उद्यमी के साथ साथ एक समाजसेवी के रूप में भी बीकानेर में चर्चित रहे हैं । इन्होंने यूआईटी में अध्यक्ष पद रहते हुए बीकानेर के विकास हेतु अनेक ऐसे कार्य किये जो आज भी बीकानेर शहर के लिए अविस्मरणीय है ।
  • अग्रवाल सदैव सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए बीकानेर के एक प्रसिद्ध भामाशाह के रूप में भी जाने जाते थे । अग्रवाल का निधन बीकानेर के औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं ।