
मानवता की मिसाल : कोरोना मरीजों के परिजनों को भोजन उपलब्ध करा रही युवाओं की टोली
“ईशा नाथ मंडल” द्वारा कोविड सेंटर पीबीएम में बीकानेर से बाहर से आए मरीजों को और स्थानीय जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुँचाया जा रहा है। प्रतिदिन 500 लोगो को पिछले 20 दिनों से सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। आपकी नजर में भी कोई जरूरतमंद हो तो हमसे संपर्क करें। संस्था का केंद्र नथूसर गेट, रामदेव पार्क के सामने जितेश्वर महादेव मंदिर है।


