बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा कोरोना महामारी के गंभीर रोगियों की सुविधा हेतु महेश ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना


  • बीकानेर।
  • बीकानेर जिला माहेष्वरी सभा द्वारा कोरोना महामारी के गंभीर रोगियों के सुविधा हेतु महेष आॅक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना की गयी है। आज एक अति सुक्ष्म कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाष करनाणी की अध्यक्षता माहेश्वरी सदन के प्रांगण में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता द्वारा महेष आॅक्सीजन सिलेंडर बैंक का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
  • जिला सचिव सुरेश पेड़ीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता, अतिरिक्त कलेक्टर श्री ए एच गौरी, सीएमएचओ श्री बी एल मीणा, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष श्री द्वारकाप्रसाद पचिसिया, प्रमुख समाजसेवी श्री शशिमोहन मूंधड़ा रहे।
  • कार्यक्रम का संचालन कर रहे शहर मंत्री श्री रधुवीर झँवर ने माहेश्वरी समाज के प्रबुधजनों को अवगत करवाया कि माहेश्वरी सदन, जस्सुसर गेट के बाहर स्थित इस बैंक में शुरूआत में 100 आॅक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गयी है साथ ही यह सुविधा सप्ताह के सातों दिन व 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। माहेश्वरी समाज के चार कर्मठ कार्यकर्ताओं के मोबाईल नम्बर एक पोस्टर के माध्यम से सभी बीकानेर वासियों से साझा किये गये है जिनसे सम्पर्क करके यह सुविधा किसी भी समय ली जा सकती है। नाम मात्र के शुल्क व धरोहर राशि के साथ यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।