आईजीएनपी की खोयावाली वितरिका पर जल उपभोक्ता संगम के चुनाव संपन्न


RAJASTHAN LIVE 24×7 खाजूवाला। इन्दिरा गांधी नहर परियोजना की खोयावाली वितरिका पर जल उपभोक्ता संगम के चुनाव सम्पन्न हो गए। जिसमें केवाईडी के चक 5 ए बी व 6 ए बी ओर 2 केवाईडी 3 केवाईडी ए व बी और 4 केवाईडी के मोघों पर अध्यक्ष बनाये गये। जिसमें 5 व 6 में पृथ्वी राज कासनियां को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वही 2,3,4 केवाईडी में रामकुमार चान्दोरा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सभी नव निर्वाचित अध्यक्षों को सिंचाई विभाग ने शपथ दिलाई और किसानों को साथ रखकर आपसी भाईचारा क़ायम रखने का भी कहा।

इस मोके पर 5 केवाईडी से लक्ष्मण कुमार बिश्नोई ने कहा की अध्यक्ष पद पर रहकर पद की गरिमा बनायें रखे व आपसी भाईचारा भी बनाये रखे। मनीष जैन ने बताया कि इस मोके पर अध्यक्ष पृथ्वी राज कासनियां व रामकुमार चान्दोरा ने सभी को धन्यवाद दिया। ओर निर्विरोध मेम्बर भी चुने गये। जिसमे 5 केवाईडी ए पर बख्खू खां मोहिल व 5 केवाईडी बी पर रामकुमार निम्बीवाल को मेम्बर बनाया गया वही 6 केवाईडी ए पर इस्माइल खां को ओर 6 केवाईडी बी पर सुभाष चंद्र खीचड़ को निर्विरोध मेम्बर बनाये गए है।