जयपुर/बीकानेर राजस्थान में सरकारी भर्तियों में देरी कोई नई बात नही है। राजस्थान में हुई कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम पर एक बार फिर से कोर्ट ने 5 फरवरी तक रोक लगा दी है। आज पुलिस प्रशासन से जवाब मांगा गया था,जवाब वक्त पर न मिलने के कारण कोर्ट ने अगली तारीख 5 फरवरी दे दी है। कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम पर कोर्ट ने 8 जनवरी को रोक लगा दी थी। याचिकाकर्ता ने अलग अलग जिले की मेरिट को चुनौती देते हुए कोर्ट से सब के लिए समान न्याय की मांग की थी।