आखिरकार वही हुआ जिसका डर था। खाजूवाला क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे ही दी। लंबे समय बाद में खाजूवाला में यह कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला सामने आया है।
खाजूवाला सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ अमरचंद बुनकर ने बताया कि खाजूवाला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 8 केवाईडी में एक युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसने अपनी जांच 365 हेड में करवाई थी।
इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है सूचना मिलने के बाद चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची और परिवारजनों के सैंपल लिए हैं अभी युवती को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वही खाजूवाला चिकित्सा प्रभारी ने लोगों को कोरोना एडवाइजरी की पालन करने की अपील की by है।