Corona update: राजस्थान में 1001 नये केस, लगातार दूसरे दिन बढ़ा संक्रमितों का ग्राफ


  • राजस्थान में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा हैं। लगातार दो दिनों से संक्रमित केसों की संख्या बढ़ोतरी हो रही हैं। गुरुवार को कोरोना के 1001 नये मामले मिले हैं। 18 दिसंबर के बाद ऐसा है, जब कोरोना केसों की संख्या एक हजार से ऊपर आई हैं। कोरोना से आज पूरे प्रदेश में 8 लोगों की जान भी चली गई।

  • चिकित्सा एवं स्वस्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट को देखे तो आज कोरोना के सबसे अधिक केस जयपुर में 175 मिले हैं। जयपुर के बाद कोटा में 113 और फिर जोधपुर में 100 नये मरीज मिले हैं। रिकवर मरीजों की बात करें तो आज पूरे राजस्थान 970 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या आज 2650 पर पहुंच गई, जबकि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 2.88 लाख से ऊपर चला गया।

आज इन शहरों में मिले इतने केस

  • अजमेर 45, अलवर 31, धौलपुर, बांसवाड़ा 11-11, बारां 12, बाड़मेर 22, भरतपुर 18, भीलवाड़ा 42, बीकानेर 4, बूंदी 16, चित्तौड़गढ़ 28, चूरू 13, दौसा 6, डूंगरपुर 49, गंगानगर 32, हनुमानगढ़ 7, जैसलमेर, झालावाड़ 21-21, जालौर 12, झुंझुनूं, करौली 5-5, नागौर 34, पाली 31, राजसमंद 40, सवाई माधोपुर 6, सीकर 20, सिरोही 10, टोंक 39 और उदयपुर में 51 नये मरीज मिले हैं।