मुख्यमंत्री गहलोत ने की लोगों से कोरोना के प्रति सावधान रहने की अपील, कहा- हमें किसी भी कीमत पर जीती जंग नहीं हारना


  • बीकानेर।
  • मार्च माह के प्रथम दिन से ही प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कोरोना प्रोटोकॉल के पालना की अपील की हैं। अशोक गहलोत ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि मार्च के शुरूआत से ही प्रदेश में कोरोना अपने पांव पसारने का प्रयास कर रहा है।
  • गहलोत ने लिखा कि पिछले महीने यानि फरवरी तक प्रत्येक दिन में 100 से भी कम मामले सामने आने लगे थे, लेकिन अब यह संख्या प्रतिदिन 200 से अधिक हो गयी हैं। गहलोत ने ट्वीट के माध्यम से प्रदेश की जनता को यह संदेश भी दिया है कि अगर समय रहते कोरोना प्रोटोकॉल की पालना नहीं कि गयी तो पहले की तरह प्रदेश में पुन: सख्ती बरतनी पड़ेगी।