
घूसखोरों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आज एसीबी का बड़ा धमाका, 4 लाख रूपए की घूस लेते हुए आरोपी को पकड़ा, जाने पूरा मामला
बीकानेर। घूसखोरों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक्शन में कार्रवाई कर रही एसीबी ने आज बड़ा धमाका किया हैं। एसीबी ने जयपुर में यह बड़ा धमाका किया हैं। एसीबी की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के एमडी वीरेन्द वर्मा को रिश्वत लेते हुए पकड़ा हैं। एसीबी की टीम ने करीब 4 लाख रूपए की घूस लेते हुए वीरेन्द्र वर्मा को पकड़ा हैं। यह रिश्वत बसों के टेंडर जारी करने के एवज में मांगी गयी थी। एसीबी ने रिश्वत देने वाले और लेने वालों दोनो को गिरफ्तार किया हैं। यह कार्रवाई एसीबी के डीजी बीएल सोनी और डीजी दिनेश एमएन के निर्देशों पर एएसपी बंजरग सिंह ने की हैं।


