ग्राम पंचायत सींथल में शनिवारको ग्राम पंचायत स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी हेल्थ बीमा योजना का शिविर का आयोजन किया गया ,शिविर प्रभारी भागीरथ आचार्य ने उपस्थित जनों को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए योजना से होने वाले लाभ की जानकारी दी ।
ई मित्र संचालक रघुवीर आढा उपस्थित रहे,कृषि पर्यवेक्षक मालाराम ने कृषि सम्बन्धी जानकारी दी।सरपंच मन्नुदेवी बिठू ने उपस्थित जनों को योजना से अधिकाधिक जुड़ने का आह्वान किया।
इसके अलावा ग्राम पंचायत सहायक रमेश बिठू ने सब आवश्यक व्यवस्थाए सम्भाली।सहायक कर्मचारी मालाराम ने अपनी सेवाएं दी,इसके अलावा मानदान, कमल पंचारिया आदि भी मुस्तेदी के साथ उपस्थित रहे।