ऑटिज्म एक तरह की बीमारी होती है- जेठाराम


बीकानेर।


  •  हर साल की तरह 2 अप्रैल 2021 को दिव्यांग सेवा संस्थान में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया गया।सस्थान प्रधान जेठाराम ने बताया कि बच्चे के दिमाग का ठीक तरह से विकास नहीं हो पाता। ऐसे में हर साल 2 अप्रैल के दिन ऐसे बच्चों का जीवन बेहतर करने के लिए और उनमें सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए जाते हैं। इसलिए हर साल इस दिन विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

  • शोभा सुथार ने बताया कि इस बीमारी के कई लक्षण भी हैं। जैसे- बच्चे जल्दी से दूसरे लोगों से आई कॉन्टेक्ट नहीं कर पाते हैं, किसी की आवाज सुनने के बाद भी वो कोई जवाब नहीं देते हैं, भाषा को सीखने-समझने में दिक्कत आती है, अपनी ही धुन में मग्न रहते हैं, सामान्य बच्चों से अलग दिखते हैं आदि इसके लक्षण हैं।

 


  • फकरुदीन ने बताया कि अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा इस बीमारी का शिकार न हो, तो इसके लिए गर्भवती महिला को नियमित रूप से अपना मेडिकल चेकअप करवाना चाहिए और दवाए लेनी चाहिए। धूम्रपान, शराब जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, अच्छा खानपान करना चाहिए आदि।इस अवसर पर देवाराम कुमावत, व्रक्षिका शर्मा आदि मौजूद रहे।