
बी जे एस रामपुरिया जैन कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में सफाई का कार्य कर किया कचरा संग्रहण
हेल्थ अवेयरनेस पर व्याख्यान और बीकाजी टेकरी की सफाई का कार्यक्रम
आज बी जे एस रामपुरिया जैन कॉलेज के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन लक्ष्मी नाथ जी घाटी स्थित बीकाजी टेकरी की सफाई का कार्य कर कचरा संग्रहण किया गया । इसी क्रम में इतिहास विभाग के महेंद्र पंचारिया ने मानव जीवन के प्रथम सुख स्वास्थ्य के के संदर्भ में हेल्थ अवेयरनेस पर चर्चा करते हुए स्वयंसेवकों को स्वस्थ जीवन के अनेक पहलुओं से रूबरू करवाते हुए नियमित रूप से योग और प्राणायाम के लिए प्रेरित किया।


