बीकानेर में बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन माफियाओं पर कसा शिकंंजा, एक सौ ट्रक व डम्पर किये जब्त


बीकानेर। बीकानेर जिले में अवैध खनन किस कदर हो रहा है। उसका अंदाजा इस बात से सहज ही लगाया जा सकता है कि पिछले दो दिनों में अवैध खनन माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए 100 ट्रक व डम्पर जब्त करने की कार्रवाई की गई है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में ट्रक, डम्फर, जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि सीज किए हैं। 33 वाहनों का चालान कर जुर्माना लगाया है। अवैध खनन में लिप्त वाहनों से 21 लाख 22 हजार 375 रुपए का जुर्माना वसूला हैं।

कहां पर कितनी कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक श्रीडूंगरगढ़ में चार ओवरलोड वाहन से 80 हजार रुपए जुर्माना, खाजूवाला में 30 वाहन सीज, 13 वाहन से सात लाख दो हजार 575 रुपए वसूली, लूणकरनसर में 15 वाहन सीज, आठ वाहन से 6 लाख 72 हजार रुपए का जुर्माना, कोलायत में दो एफआईआर दर्ज, 19 वाहन जब्त और तीन लाख 15 हजार 800 रुपए जुर्माना वसूली। बीकानेर सदर थान क्षेत्र में 29 वाहन सीज, चार वाहन पर तीन लाख 35 हजार का जुर्माना, नोखा में सात वाहन सीज, एक वाहन पर 17 हजार रुपए का जुर्माना एवं यातायात पुलिस ने सात वाहनों के चालान कर बजरी के दो ट्रक व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज की है।